श्रावस्ती जिले में स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के उद्देश्य से स्वास्थ्य विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी (CMO) डॉ. अशोक कुमार सिंह ने विभिन्न सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों (सीएचसी) के अधीक्षकों के कार्यक्षेत्र में बदलाव के आदेश जारी किए हैं। जारी आदेश के तहत, डॉ. सत्य शरण को भंगहा से स्थानांतरित कर सिरसिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का अधीक्षक नियुक्त किया गया है। वहीं, डॉ. प्रवीण कुमार को सिरसिया से हटाकर भंगहा सीएचसी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसी प्रकार, डॉ. दीपक शुक्ला को गिलौला से इकौना स्थानांतरित किया गया है, जबकि डॉ. अवनीश कुमार तिवारी को इकौना से गिलौला सीएचसी का अधीक्षक बनाया गया है। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि यह फेरबदल पूरी तरह से प्रशासनिक आधार पर किया गया है। इसका उद्देश्य सभी स्वास्थ्य केंद्रों पर अनुभवी अधिकारियों की तैनाती सुनिश्चित करना और आमजन को समय पर बेहतर चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराना है। विभाग ने सभी स्थानांतरित अधिकारियों को तत्काल कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए हैं। प्रशासन का मानना है कि इस बदलाव से जिले में स्वास्थ्य सेवाओं की कार्यप्रणाली में सुधार होगा। इससे मरीजों को अधिक सुव्यवस्थित और प्रभावी उपचार मिल सकेगा।
श्रावस्ती में स्वास्थ्य विभाग में बड़ा फेरबदल:CMO ने कई सीएचसी अधीक्षकों का कार्यक्षेत्र बदला
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!











