Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)महिला 54 पाउच देशी शराब के साथ गिरफ्तार:श्रावस्ती में पुलिस और आबकारी...

महिला 54 पाउच देशी शराब के साथ गिरफ्तार:श्रावस्ती में पुलिस और आबकारी टीम की संयुक्त कार्रवाई


श्रावस्ती पुलिस और आबकारी विभाग की संयुक्त टीम ने 29 अप्रैल 2026 को एक महिला को 54 पाउच अवैध देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई हरदत्तनगर गिरन्ट थाना क्षेत्र के खटिकन देवरा दा0 देवरा गांव में एक परचून की दुकान के पास की गई। पुलिस अधीक्षक श्रावस्ती राहुल भाटी के निर्देश पर जनपद में अपराध नियंत्रण अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक मुकेश चंद्र उत्तम और क्षेत्राधिकारी भिनगा श्री भरत पासवान के कुशल मार्गदर्शन में यह कार्रवाई की गई। हरदत्तनगर गिरन्ट थाना प्रभारी निरीक्षक महिमानाथ उपाध्याय के नेतृत्व में पुलिस टीम और आबकारी टीम ने मिलकर यह अभियान चलाया। उपनिरीक्षक राज किशोर वर्मा और आबकारी निरीक्षक श्री ज्ञान प्रताप सिंह अपनी टीमों के साथ मौके पर मौजूद थे। गिरफ्तार की गई महिला की पहचान राम प्रताप यादव की पत्नी, निवासी खटिकन देवरा दा0 देवरा, थाना हरदत्तनगर गिरन्ट, जनपद श्रावस्ती के रूप में हुई है। उसके पास से “झूम बराबर झूम” ब्रांड की 54 पाउच देशी शराब बरामद की गई। बरामदगी के आधार पर हरदत्तनगर गिरन्ट थाने में मु0अ0सं0 66/2026 धारा 60 आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्यवाही की जा रही है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments