Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)बस्ती में तेज आंधी-बारिश से गिरे पेड़:कप्तानगंज में मार्ग बाधित, लैहिलवारा गन्ना...

बस्ती में तेज आंधी-बारिश से गिरे पेड़:कप्तानगंज में मार्ग बाधित, लैहिलवारा गन्ना केंद्र के सामने भी रास्ता बंद

#बस्ती_न्यूज

बस्ती जिले में बुधवार को मौसम ने अचानक करवट ली। तेज आंधी के साथ हल्की बारिश हुई, जिससे जगह-जगह पेड़ गिर गए और यातायात बुरी तरह प्रभावित हुआ। कप्तानगंज थाने के सामने एक विशालकाय पेड़ गिरने से रास्ता पूरी तरह बंद हो गया। सूचना मिलने पर थानाध्यक्ष आलोक कुमार श्रीवास्तव ने तुरंत मौके पर पहुंचकर पेड़ हटवाया, जिसके बाद यातायात सुचारू हो सका। पोखरा-कप्तानगंज मार्ग पर लैहिलवारा स्थित गन्ना क्रय केंद्र के सामने भी तेज आंधी से भारी नुकसान हुआ। यहां एक विशाल चिलबिल का पेड़ गिरने से मार्ग पूरी तरह बाधित हो गया। ग्रामीणों द्वारा रास्ता खाली कराने का प्रयास जारी था, लेकिन खबर लिखे जाने तक मार्ग पूरी तरह से बहाल नहीं हो पाया था। पोखरा बाजार में आदर्श इंटर कॉलेज के सामने भी एक बड़ा पेड़ गिरने से सड़क बंद हो गई। राहत की बात यह रही कि इन सभी घटनाओं में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। स्थानीय लोगों ने थानाध्यक्ष की त्वरित कार्रवाई की सराहना की है। उन्होंने प्रशासन से ऐसे जर्जर पेड़ों को समय रहते हटाने की मांग की। हल्की बारिश के कारण मौसम सुहाना हो गया, जिससे लोगों को तेज गर्मी से राहत मिली।
#बस्ती न्यूज़ टुडे

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments