Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)मिशन शक्ति के तहत महिलाओं को किया जागरूक:खानतारा में बहू-बेटी सम्मेलन का...

मिशन शक्ति के तहत महिलाओं को किया जागरूक:खानतारा में बहू-बेटी सम्मेलन का आयोजन


महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा के लिए चलाए जा रहे अभियान ‘मिशन शक्ति’ के तहत खानतारा में एक बहू-बेटी सम्मेलन का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम थानाध्यक्ष बृजेश सिंह के नेतृत्व में संपन्न हुआ। सम्मेलन में महिला कांस्टेबल कविता राव ने सरकार की विभिन्न सुरक्षा योजनाओं और हेल्पलाइन सेवाओं के बारे में जानकारी दी। उन्होंने महिलाओं और बालिकाओं को इन सेवाओं का उपयोग करने के लिए जागरूक किया। कार्यक्रम के दौरान 112 (पुलिस आपातकालीन सेवा), 1090 (वूमेन पावर हेल्पलाइन), 1076 (मुख्यमंत्री हेल्पलाइन), 108 (एम्बुलेंस सेवा), 1930 (साइबर अपराध हेल्पलाइन), 1098 (चाइल्ड हेल्पलाइन), 102 (स्वास्थ्य सेवा), 181 (वीमेन हेल्पलाइन) और 101 (अग्निशमन सेवा) जैसी महत्वपूर्ण सेवाओं के बारे में विस्तार से बताया गया। इस अवसर पर उप निरीक्षक नन्दलाल, हेड कांस्टेबल अवधेश सिंह, कांस्टेबल रवि जायसवाल और महिला कांस्टेबल कविता राव आदि उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments