नानपारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में बुधवार दोपहर करीब 1:30 बजे एक निजी पैथोलॉजी के दलाल ने मरीज का पर्चा छीन लिया। इसका विरोध करने पर दलाल ने एक पीआरडी जवान से हाथापाई की। यह घटना ओपीडी के दौरान हुई जब एक मरीज ने डॉ. नलिन रजा को दिखाया था। चिकित्सक ने मरीज को खून की जांच लिखी। चिकित्सक के कक्ष के बाहर खड़े दलाल ने जांच का पर्चा मरीज से छीन लिया। इस पर चिकित्सक ने पीआरडी जवान से अस्पताल में घूम रहे फर्जी लोगों को बाहर निकालने को कहा। जब पीआरडी जवान ने दलाल को बाहर जाने और पर्चा छीनने से मना किया, तो निजी पैथोलॉजी के दलाल ने उसे धक्का दे दिया, जिसके बाद हाथापाई हुई। गौरतलब है कि नानपारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर कई सालों से पैथोलॉजी और मेडिकल स्टोर के दलालों का जमावड़ा लगा रहता है। इन दलालों पर अभी तक कोई अंकुश नहीं लग पाया है। सीएचसी अधीक्षक डॉ. नलिन रजा ने बताया कि अस्पताल में ऐसी छोटी-मोटी घटनाएं होती रहती हैं। उन्होंने आश्वासन दिया कि दलालों पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया जाएगा।
नानपारा सीएचसी में दलाल ने पीआरडी जवान से की हाथापाई:मरीज का पर्चा छीनने पर हुआ विवाद, अधीक्षक बोले- लगेगा प्रतिबंध
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












