सिसवा ब्लॉक परिसर में मंगलवार को आयोजित विदाई समारोह में खंड विकास अधिकारी अर्जुन चौधरी को विदाई दी गई। उनका स्थानांतरण सिसवा ब्लॉक से परतावल ब्लॉक में हुआ है। विदाई समारोह में ब्लॉक के अधिकारियों, कर्मचारियों और ग्राम प्रधानों ने अर्जुन चौधरी को माल्यार्पण किया और बुके भेंट कर विदा किया। वक्ताओं ने उनके तीन साल से अधिक के कार्यकाल के अनुभवों को साझा किया। उन्होंने बीडीओ अर्जुन चौधरी के मिलनसार व्यवहार की सराहना करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर एडीओ पंचायत बलराम मौर्या, एडीओ आईएसबी सुजीत गोंड, एडीओ पी.पी. दीनानाथ पटेल, एपीओ सौरभ चौधरी, सचिव नीरज सिंह, शशिकांत पांडेय, योगेश मद्धेशिया, विनय शर्मा, राहुल सिंह, जयहिंद गौतम, राजकिशोर, अभिनव कुमार, राजकुमार भारती, ग्राम प्रधान दीनानाथ सिंह, मुन्नू निषाद, संजय कुमार मौर्य, क्षेत्र पंचायत सदस्य जगरनाथ गोंड और अजय सिंह सहित समस्त ब्लॉक के स्टाफ उपस्थित रहे।
Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP
बीडीओ अर्जुन चौधरी का परतावल तबादला:सिसवा ब्लॉक में अधिकारियों, क्षेत्र पंचायत सदस्यों व ग्राम प्रधानों ने दी विदाई
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












