Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)महराजगंज में सड़क हादसे में महिला की मौत:ठूठीबारी में स्कूटी-बाइक की टक्कर...

महराजगंज में सड़क हादसे में महिला की मौत:ठूठीबारी में स्कूटी-बाइक की टक्कर में हुआ था हादसा, एक घायल


ठूठीबारी एसएसबी रोड पर भरवलिया नदी पुल के पास बुधवार शाम एक सड़क हादसे में 28 वर्षीय महिला की मौत हो गई। इस दुर्घटना में स्कूटी सवार एक अन्य महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना के बाद मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। मृतका की पहचान चटिया ग्राम सभा, टोला लालपुर निवासी सबिता साहनी (28) पत्नी सुनील साहनी के रूप में हुई है। सबिता ठूठीबारी के टोला धर्मौली में अपने मामा के लड़के की शादी में शामिल होने आई थीं। कार्यक्रम समाप्त होने के बाद वह स्प्लेंडर बाइक पर पीछे बैठकर अपने ससुराल लौट रही थीं। इसी दौरान एसएसबी रोड पर भरवलिया नदी पुल के पास सामने से आ रही एक स्कूटी से बाइक की जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि सबिता सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गईं और मौके पर ही उनकी मृत्यु हो गई। स्कूटी सवार महिला भी घायल हुई, जिसे स्थानीय लोगों की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया। घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरा और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। इस हादसे के बाद मृतका के परिवार में मातम छा गया है। सबिता के दो छोटे बच्चे हैं। गांव में भी शोक का माहौल है। लक्ष्मीपुर चौकी प्रभारी मनीष कुमार पटेल ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments