HomeHealth & Fitness24 घंटे में खुलासा: बहन की मौत के आरोपी जीजा को मदेयगंज...

24 घंटे में खुलासा: बहन की मौत के आरोपी जीजा को मदेयगंज पुलिस ने किया गिरफ्तार

लखनऊ। राजधानी के मदेयगंज थाना क्षेत्र में गैर इरादतन हत्या के मामले का पुलिस ने 24 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी मृतका का जीजा बताया जा रहा है।

पुलिस के अनुसार, 29 अप्रैल 2026 को सोनू नामक व्यक्ति ने थाना मदेयगंज में प्रार्थना पत्र देकर बताया कि उसकी बहन राधा (27 वर्ष) के साथ उसके जीजा द्वारा मारपीट की गई थी। इस मारपीट में राधा के सिर और चेहरे पर गंभीर चोटें आईं, जिसके चलते इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

इस सूचना के आधार पर पुलिस ने तत्काल मुकदमा संख्या 0054/2026 धारा 105 भारतीय न्याय संहिता (BNS) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की। मामले की विवेचना उपनिरीक्षक प्रमोद कुमार तिवारी द्वारा की जा रही है।

घटना के बाद पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए वादी को साथ लेकर आरोपी की तलाश शुरू की। सुरागरसी के दौरान पुलिस आरोपी के बताए गए पते पर पहुंची, जहां वादी ने मौके पर मौजूद व्यक्ति की पहचान अपने बहनोई मोनू रावत (32 वर्ष) के रूप में की। इसके बाद पुलिस ने उसे मौके से ही गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने आरोपी को उसके अपराध से अवगत कराते हुए हिरासत में लिया और आवश्यक वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है। साथ ही आरोपी के आपराधिक इतिहास की भी जांच की जा रही है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments