#बस्ती_न्यूज
बस्ती पुलिस ने प्रदेश सरकार के ‘मिशन शक्ति’ अभियान के तहत महिलाओं और बालिकाओं को जागरूक किया है। यह अभियान ‘सुरक्षित नारी, सशक्त प्रदेश’ के संकल्प को साकार करने के उद्देश्य से चलाया जा रहा है। पुलिस अधीक्षक डॉ. यशवीर सिंह के निर्देश पर वाल्टरगंज पुलिस ने ग्राम बहेरिया में एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया। थानाध्यक्ष सूर्य प्रकाश सिंह के नेतृत्व में उपनिरीक्षक संत कुमार सिंह और महिला कांस्टेबल शिवानी बाजपेई की टीम ने ग्रामीण महिलाओं व बालिकाओं से संवाद किया। इस दौरान महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति सजग किया गया। उन्हें बताया गया कि किसी भी विपरीत परिस्थिति में घबराने के बजाय सरकार द्वारा जारी हेल्पलाइन सेवाओं का उपयोग करें। पुलिस टीम ने वीमेन पावर लाइन, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन, चाइल्ड हेल्पलाइन और पुलिस आपातकालीन सेवा जैसी महत्वपूर्ण सेवाओं की विस्तृत जानकारी दी। इसके अतिरिक्त, साइबर अपराधों से बचाव और स्वास्थ्य सेवाओं के बारे में भी विस्तार से समझाया गया। कार्यक्रम के साथ-साथ बाजारों और चौराहों पर खरीदारी कर रही महिलाओं को भी सुरक्षा का भरोसा दिलाया गया। एंटी रोमियो दल ने चेकिंग अभियान चलाकर एक व्यक्ति को भविष्य में गलती न करने की हिदायत देकर माफीनामा भरवाकर छोड़ा। पुलिस ने महिलाओं से अपील की कि वे अपने विरुद्ध होने वाले अपराधों के खिलाफ आवाज उठाएँ और आत्मनिर्भर बनें।
#बस्ती न्यूज़ टुडे
बस्ती पुलिस ने महिलाओं को किया जागरूक:मिशन शक्ति के तहत सुरक्षा का भरोसा दिया
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












