HomeHealth & Fitnessफोटो जर्नलिस्ट समीर भटनागर की माता का निधन, पत्रकार जगत में शोक...

फोटो जर्नलिस्ट समीर भटनागर की माता का निधन, पत्रकार जगत में शोक की लहर

लखनऊ। शुक्रवार शाम राजधानी के सीनियर फोटो जर्नलिस्ट समीर भटनागर की माता आभा देवी का 70 वर्ष की उम्र में लोकबंधु अस्पताल में गहन चिकित्सा के दौरान देहावसान हो गया जिसके बाद लखनऊ के पत्रकार जगत में शोक की लहर दौड़ गयी।

छायाकार की माता जी पिछले कुछ समय से अस्वस्थ चल रही थीं और उनका इलाज निरंतर चल रहा था। इस शोक के समय तरूणमित्र परिवार की तरफ से भी लालबाग मुख्यालय पर शोक संवेदना प्रकट की गयी। जानकारी के तहत शनिवार सुबह उनका अंतिम संस्कार बैकुंठ धाम में किया जायेगा। परिवारीजनों में उनके बाद पति ओपी भटनागर और पौत्री राजलक्ष्मी सहित अन्य परिवारीजन हैं।  

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments