Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)डीएफओ ने पिपरिया गांव का दौरा किया:ग्रामीणों से कहा- जल्द ही पिंजरे...

डीएफओ ने पिपरिया गांव का दौरा किया:ग्रामीणों से कहा- जल्द ही पिंजरे में कैद होगा तेंदुआ


बहराइच के पिपरिया गांव में तेंदुए के आतंक से परेशान ग्रामीणों के प्रदर्शन के बाद वन विभाग हरकत में आया है। दैनिक भास्कर में खबर प्रकाशित होने के तत्काल बाद डीएफओ बहराइच सुंदरेसा ने गांव का दौरा किया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। गुरुवार सुबह ग्रामीणों ने वन विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए प्रदर्शन किया था। उनका कहना था कि एक तेंदुआ अपने दो शावकों के साथ कई दिनों से क्षेत्र में दहशत फैला रहा है। कुछ दिन पहले पिपरिया गांव की एक बच्ची को भी तेंदुए ने घायल कर दिया था, जिसका इलाज अभी जारी है। ग्रामीणों ने लगातार तेंदुए को देखने की बात कही और उसे जल्द पिंजरे में कैद करने की मांग की। दैनिक भास्कर द्वारा खबर को प्रमुखता से प्रकाशित किए जाने के बाद डीएफओ बहराइच सुंदरेसा और नानपारा रेंजर पीयूष गुप्ता तुरंत मौके पर पहुंचे। उन्होंने स्थिति का जायजा लिया और टीम को दिशा-निर्देश दिए। तेंदुए को पकड़ने के लिए कैमरे लगाए गए रेंजर गुप्ता ने बताया कि तेंदुए को पकड़ने के लिए ट्रैप कैमरे लगाए गए हैं और शावकों को घेर कर रखा गया है। उन्होंने उम्मीद जताई कि तेंदुआ जैसे ही अपने बच्चों से मिलने आएगा, उसे पिंजरे में कैद कर लिया जाएगा। हालांकि, पिछले तीन दिनों से टीम लगातार कॉम्बिंग कर रही है, लेकिन अभी तक उन्हें सफलता नहीं मिली है, जिससे ग्रामीणों में गुस्सा है। डीएफओ बहराइच ने ग्रामीणों से सतर्क रहने और वन विभाग की टीम को सहयोग देने की अपील की। उन्होंने आश्वासन दिया कि जल्द ही ग्रामीणों को तेंदुए के आतंक से मुक्ति दिलाई जाएगी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments