Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)कप्तानगंज में कार-ट्रक की टक्कर, एक की मौत:बारात जाते समय हुआ हादसा,...

कप्तानगंज में कार-ट्रक की टक्कर, एक की मौत:बारात जाते समय हुआ हादसा, हादसे में चार लोग घायल


कुशीनगर के कप्तानगंज में बुधवार रात एक सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई और चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्गा चौक के पास बारातियों को ले जा रही एक स्कार्पियो सड़क किनारे खड़ी ट्रक में पीछे से जा घुसी। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने उनकी गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। सभी घायलों का इलाज गोरखपुर में जारी है। यह स्कार्पियो महराजगंज के बरगदवा थाना क्षेत्र के खैरहवा जंगल गांव निवासी रामअवध मौर्य के पुत्र मंजेश की बारात लेकर कुशीनगर के कप्तानगंज जा रही थी। स्कार्पियो में खैराटी गांव के पांच लोग सवार थे, जो शाम 7 बजे गांव से निकले थे। हादसे में खैराटी गांव निवासी 24 वर्षीय राहुल यादव पुत्र राजेश यादव की मौके पर ही मृत्यु हो गई। घायलों में रामनारायण, ऋषिकेश, सनोज और चालक एजाज शामिल हैं। कप्तानगंज पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त ट्रक को अपने कब्जे में ले लिया है। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और मामले की जांच जारी है।

Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments