Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)बस्ती में भरत तिवारी को श्रद्धांजलि देने कैंडल मार्च निकाला:दोषी पुलिसकर्मियों पर...

बस्ती में भरत तिवारी को श्रद्धांजलि देने कैंडल मार्च निकाला:दोषी पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की मांग, न्याय की अपील

#बस्ती_न्यूज

बस्ती जिले के कप्तानगंज ब्लॉक की ग्राम पंचायत पोखरा में ग्रामीणों ने भरत तिवारी को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कैंडल मार्च निकाला। यह मार्च शाम लगभग 6:30 बजे आयोजित किया गया। ग्रामीणों ने दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई और भरत तिवारी को न्याय दिलाने की मांग की। कैंडल मार्च में भोला तिवारी, सोनू पांडेय, शिवम पांडे, शिवेंद्र सिंह, मनीराम, संतोष साहनी, विजय पाठक, मुखलाल, सागर प्रजापति, अनुज यादव, शोभा राम पांडे, मुखराम, राहुल, विवेक, मनोज पांडे और नवीन पांडे सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। इस अवसर पर भोला तिवारी ने कहा कि सरकार को दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ शीघ्र कठोर कार्रवाई करते हुए उन्हें जेल भेजना चाहिए। विकास पांडे ने दोषियों पर सख्त से सख्त कार्रवाई की मांग की, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो। ग्रामीणों ने प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कराने और दोषी कर्मियों के खिलाफ त्वरित न्यायिक कार्रवाई सुनिश्चित करने की मांग की। कैंडल मार्च के दौरान माहौल गमगीन रहा और उपस्थित लोगों ने न्याय की मांग को लेकर नारेबाजी भी की।
#बस्ती न्यूज़ टुडे

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments