बहराइच के कतर्नियाघाट जंगल इलाके में सोमवार रात मौसम अचानक बदल गया। रात 8 बजे तेज धूल भरी आंधी शुरू हुई, जो लगभग एक घंटे तक जारी रही। इसके बाद रात 9 बजे से तेज हवाओं के साथ झमाझम बारिश होने लगी। इस बारिश से जहां एक ओर भीषण गर्मी से लोगों को राहत मिली, वहीं दूसरी ओर विद्युत आपूर्ति बाधित हो गई। बारिश बिछिया, कतर्नियाघाट, आम्बा, बर्दिया, सुजौली, चफ़रिया और कारीकोट सहित आसपास के कई इलाकों में लगातार हो रही है। इस बारिश से कई लोगों को गर्मी से राहत मिली है, लेकिन कुछ लोगों का कामकाज ठप हो गया। विशेष रूप से, जिन स्थानों पर शादी के कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे थे, वहां लोगों की मुश्किलें बढ़ गई हैं।
कतर्नियाघाट में तेज आंधी-बारिश:भीषण गर्मी से मिली राहत, बिजली गुल
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












