बहराइच जिले के हुजूरपुर क्षेत्र में बुधवार रात करीब 10 बजे मौसम ने अचानक करवट ली। तेज धूल भरी आंधी और बिजली कड़कने के बाद मूसलाधार बारिश शुरू हो गई, जिससे क्षेत्र में भीषण गर्मी से जूझ रहे लोगों को काफी राहत मिली। बारिश की शुरुआत तेज हवाओं और धूल भरी आंधी से हुई। इसके बाद आसमान में बिजली चमकने लगी और देखते ही देखते मूसलाधार बारिश होने लगी। रात भर कई इलाकों में तेज हवाओं के साथ बारिश जारी रही। किसान कई दिनों से अपनी फसलों की सिंचाई के लिए बारिश का इंतजार कर रहे थे। पिछले दो दिनों से मौसम में बदलाव देखा जा रहा था और मंगलवार रात हल्की बूंदाबांदी भी हुई थी। इस तेज बारिश से धान सहित अन्य खरीफ फसलों को लाभ मिलने की उम्मीद है। हुजूरपुर क्षेत्र के अलावा रामपुर, रानीपुर, नकहरा, अब्बोपुर, भग्गड़वा बाजार और बहराइच के कई अन्य इलाकों में भी जोरदार बारिश दर्ज की गई। इस बारिश से न केवल किसानों को फायदा हुआ है, बल्कि भीषण गर्मी से परेशान आम लोगों को भी सुकून मिला है।
बहराइच में मूसलाधार बारिश शुरू:धूल भरी आंधी और बिजली कड़कने के बाद गर्मी से मिली राहत
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












