नगर पंचायत शोहरतगढ़ के खुनुवा बाईपास भिरण्डा समयमाता गेट के सामने आर्य नगर मोहल्ले की तरफ जाने वाले सड़क के मोड़ पर शुक्रवार को एक बिजली खंभे के निचले हिस्से से धुआं निकलने लगा। बारिश के बाद हुई इस घटना से स्थानीय लोगों में दहशत फैल गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, काफी देर तक खंभे के निचले हिस्से से जमीन से धुआं निकलता रहा। लोगों को आशंका थी कि खंभे में बिजली उतर गई है, जिससे कोई बड़ा हादसा हो सकता है। स्थानीय लोगों ने तुरंत इसकी सूचना विद्युत विभाग के कर्मियों को दी। कुछ देर बाद जब धुआं निकलना बंद हुआ, तब जाकर लोगों ने राहत की सांस ली। यह बिजली पोल सड़क किनारे स्थित है, जहां से नागरिकों और मवेशियों का लगातार आना-जाना लगा रहता है। ऐसे में किसी अनजाने व्यक्ति के इसकी चपेट में आने का खतरा बना रहता है। शोहरतगढ़ नगर पंचायत अध्यक्ष उमा अग्रवाल ने इस समस्या पर संज्ञान लेते हुए कहा कि विद्युत विभाग से जल्द से जल्द इसका समाधान कराया जाएगा। उन्होंने नागरिकों से सावधानी बरतने की भी अपील की है।
शोहरतगढ़ में बिजली खंभे से निकला धुआं:लोगों में दहशत, विद्युत विभाग को दी सूचना
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












