संत कबीर नगर, आज दिनाँक 01.05.2026 को पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर संदीप कुमार मीना के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर सुशील कुमार सिंह* के मार्गदर्शन व क्षेत्राधिकारी यातायात अमित कुमार* के पर्यवेक्षण में प्रभारी यातायात परमहंस* द्वारा आशीर्वाद मोड़ से मेहदावल बाईपास से लेकर टीवीएस एजेंसी तक विशेष अभियान चलाकर अवैध रूप से किए गए अतिक्रमण को हटवाया गया तथा फुटपाथ के किनारे अवैध रूप से लगाये गये ठेले, अनियमित तरीके से किये गये वाहन पार्किंग/वाहन स्टैण्ड द्वारा किये गए अतिक्रमण को हटाया गया । इस दौरान अनियमितता पाये जाने पर 05 वाहनों को सीज किया गया ।
यातायात प्रभारी द्वारा आम जनमानस को यातायात जागरुकता के नियमों के बारें में जागरुक करते हुए वाहन चलाते समय तीन सवारी न बैठने, बिना नम्बर प्लेट लगी वाहन न चलाने, नशे की हालत में गाड़ी न चलाने, वाहन को ओवर स्पीड से न चलाने हेतु बताया गया । साथ ही लोगों से अपील भी किया गया कि वे अपने परिवार वालों एवं रिश्तेदारों तथा आसपास के लोगों को वाहन चलाते समय हेलमेट व सीट बेल्ट के प्रयोग करने हेतु प्रेरित करें ।












