Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)महराजगंज में उर्स मेले पर पुलिस का कड़ा पहरा:17 थानों की फोर्स...

महराजगंज में उर्स मेले पर पुलिस का कड़ा पहरा:17 थानों की फोर्स से अभेद्य सुरक्षा घेरा, संदिग्ध गतिविधि पर रहेगी पैनी नजर


मिठौरा विकासखंड के परसौनी गांव स्थित हजरत सूफी संत सैयद शाह फखरुद्दीन अलेहिरहमा की दरगाह पर गुरुवार को 99वां वार्षिक उर्स एवं मिलाद आयोजित होगा। इस आयोजन को लेकर पुलिस-प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद कर दी है। श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए 17 थानों की पुलिस फोर्स, डेढ़ सेक्शन पीएसी, यातायात पुलिस और फायर ब्रिगेड की तैनाती की गई है।चौक बाजार थानाध्यक्ष मनीष पटेल ने सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी देते हुए बताया कि इसमें दो इंस्पेक्टर, 16 पुरुष और पांच महिला उपनिरीक्षक सहित कुल 21 उपनिरीक्षक तैनात रहेंगे। इसके अतिरिक्त, 50 पुरुष तथा 15 महिला दीवान एवं आरक्षी भी ड्यूटी पर मुस्तैद रहेंगे। चार यातायात पुलिसकर्मी और एक फायर ब्रिगेड वाहन भी मौके पर मौजूद रहेगा। सुरक्षा की दृष्टि से पूरे मेला क्षेत्र को अलग-अलग सेक्टरों में बांटा गया है। दरगाह परिसर, प्रवेश-निकास मार्ग, पार्किंग स्थल, पैदल रास्तों और वीआईपी आवागमन पर विशेष निगरानी रखी जाएगी। पुलिसकर्मी लगातार गश्त करते हुए किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर पैनी नजर रखेंगे। पुलिस ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे अपने वाहन निर्धारित पार्किंग स्थलों पर ही खड़े करें और पुलिस व स्वयंसेवकों द्वारा दिए गए निर्देशों का पालन करें। किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या वस्तु के दिखाई देने पर तत्काल पुलिस को सूचना देने को कहा गया है। पुलिस का मुख्य उद्देश्य इस उर्स को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराना है।

Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments