Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)महराजगंज में 'छोटे लोहिया' जनेश्वर मिश्र की जयंती:सपा कार्यालय पर कार्यकर्ताओं ने...

महराजगंज में ‘छोटे लोहिया’ जनेश्वर मिश्र की जयंती:सपा कार्यालय पर कार्यकर्ताओं ने दी श्रद्धांजलि


महराजगंज में समाजवादी पार्टी (सपा) कार्यालय पर समाजवादी चिंतक और ‘छोटे लोहिया’ के नाम से प्रसिद्ध जनेश्वर मिश्र की जयंती मनाई गई। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष विद्यासागर यादव की अध्यक्षता में पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए। जयंती समारोह के दौरान एक गोष्ठी का भी आयोजन किया गया। गोष्ठी को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष विद्यासागर यादव ने जनेश्वर मिश्र के जीवन और समाजवादी विचारधारा के प्रति उनकी निष्ठा पर प्रकाश डाला। विद्यासागर यादव ने बताया कि जनेश्वर मिश्र समाजवादी पार्टी के एक प्रमुख राजनेता थे, जो अपनी समाजवादी विचारधारा के प्रति गहरी निष्ठा के कारण ‘छोटे लोहिया’ के नाम से प्रसिद्ध हुए। उन्होंने कई बार लोकसभा और राज्यसभा सदस्य के रूप में कार्य किया और सात बार केंद्रीय मंत्री भी रहे। उनकी सादगी का जिक्र करते हुए यादव ने कहा कि सात बार केंद्रीय मंत्री रहने के बावजूद उनके पास न अपनी गाड़ी थी और न ही अपना बंगला। लखनऊ में एशिया का सबसे बड़ा और सुंदर पार्क सपा प्रमुख मुलायम सिंह यादव की प्रेरणा से उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव द्वारा उनके नाम पर बनवाया गया है। जिलाध्यक्ष ने आगे कहा कि समाजवादी पार्टी और उसके राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को 2027 में मुख्यमंत्री बनाने के लिए सभी समाजवादी साथियों को आज से ही अपने-अपने बूथों को मजबूत करने में जुटना चाहिए। कार्यक्रम को सपा नेता हरेंद्र त्रिपाठी, बिंद्रेश कनौजिया, शमशुल होदा, डॉ. विनोद कुशवाहा और शमसुद्दीन अली ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर सपा नेता निर्मेष मंगल, पूर्व विधायक श्रीपत आजाद, राजेश निषाद, अर्जुन यादव, नौशाद आलम, अमरजीत साहनी, विजय यादव, सुरेंद्र भारती, गोलू पासवान, रामनिवास यादव, संजय यादव, नरेंद्र भारती, अखिलेश मौर्या, अमरनाथ यादव और हीरालाल जख्मी सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments