#बस्ती_न्यूज
आज़मगढ़ मंडल के उप निदेशक पंचायत अभय कुमार शाही ने सोमवार को विकास क्षेत्र बहादुरपुर की ग्राम पंचायत बेईली में विकास कार्यों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विभिन्न विकास योजनाओं के अंतर्गत कराए गए कार्यों का जायजा लिया। निरीक्षण के क्रम में, उप निदेशक ने ग्राम पंचायत सचिवालय, अंबेडकर पार्क, आरआरसी सेंटर और आंगनबाड़ी सहित कई स्थानों पर हुए कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने ग्राम पंचायत में हुए विकास कार्यों की सराहना करते हुए संतोष व्यक्त किया। शाही ने ग्राम प्रधान शेर मोहम्मद और पंचायत सचिव राघवेंद्र प्रताप सिंह को ग्राम पंचायत में बेहतर कार्यों तथा योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए बधाई दी। उन्होंने जिले के अधिकारियों को निर्देश दिया कि ग्राम पंचायत बेईली की तर्ज पर अन्य ग्राम पंचायतों के पंचायत भवनों पर भी पूर्व ग्राम प्रधानों के चित्र लगाए जाएं। उन्होंने कहा कि ग्रामीण विकास योजनाओं का गुणवत्तापूर्ण क्रियान्वयन गांव के समग्र विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। इस अवसर पर डीपीएम हरिकेश, एडीपीएम विनीत तिवारी, जिला स्वच्छता निदेशक राजा शेर सिंह, डीपीसी तिवारी, एडीओ समाज कल्याण सुरेंद्र नाथ चौधरी, एडीओ पंचायत बहादुरपुर अवधेश कुमार, पंचायत सचिव राघवेंद्र प्रताप सिंह, राजन चौधरी, पंकज कुमार, राहुल पाण्डेय सहित बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण उपस्थित रहे।
#बस्ती न्यूज़ टुडे
बेईली में उपनिदेशक पंचायत ने विकास कार्यों का निरीक्षण किया:आजमगढ़ मंडल के ने योजनाओं का जायजा लिया
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!











