सिद्धार्थनगर जिले के भनवापुर ब्लॉक क्षेत्र की मुस्कान पांडेय ने लखनऊ में आयोजित राज्य स्तरीय विकसित भारत युवा संसद 2026 में अपने प्रभावशाली संबोधन से सभी का ध्यान आकर्षित किया। ग्राम पंचायत बेनीनगर निवासी और ग्राम प्रधान विजय मणि पांडेय की पुत्री मुस्कान वर्तमान में लखनऊ विश्वविद्यालय की छात्रा हैं। मुस्कान पांडेय ने “मिनट टू मिनट” कार्यक्रम के तहत युवा संसद में भाग लिया। इस दौरान उन्होंने देश के विकास, युवाओं की भूमिका और भविष्य की दिशा पर अपने विचार प्रस्तुत किए। उनके भाषण में आत्मविश्वास, स्पष्ट दृष्टिकोण और राष्ट्र के प्रति समर्पण साफ झलका। अपने संबोधन में मुस्कान ने कहा कि भारत अब दूसरों की नीतियों पर निर्भर रहने वाला देश नहीं रहा, बल्कि आज वह वैश्विक मंच पर अपनी मजबूत पहचान बना रहा है। उन्होंने भारत को केवल एक राष्ट्र नहीं, बल्कि सभ्यता, संस्कृति, नवाचार और मानव कल्याण की मूल धारा बताया। मुस्कान ने विकसित भारत की परिकल्पना को वर्ष 2047 के लक्ष्य से जोड़ते हुए कहा कि आने वाले समय में देश का युवा नौकरी तलाशने वाला नहीं, बल्कि रोजगार देने वाला बनेगा। उन्होंने कृषि क्षेत्र में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और ड्रोन जैसी आधुनिक तकनीकों के उपयोग को भविष्य की दिशा बताया। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि देश का वास्तविक विकास केवल बजट या योजनाओं से नहीं, बल्कि जनप्रतिनिधियों के जमीन से जुड़े दृष्टिकोण से संभव है। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे जातिवाद और विभाजनकारी सोच से ऊपर उठकर राष्ट्र को अपनी सर्वोपरि पहचान बनाएं। मुस्कान की इस उपलब्धि पर क्षेत्र में खुशी की लहर है। ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि लवकुश ओझा, शत्रुघ्न मिश्रा, रामकुमार मोनू चौधरी सहित कई गणमान्य लोगों ने उन्हें बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
मुस्कान पांडेय ने लखनऊ युवा संसद में दिया प्रभावशाली भाषण:विकसित भारत युवा संसद में युवाओं को बताया राष्ट्र निर्माण की ताकत
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












