Homeउत्तर प्रदेशशोहरतगढ़ में श्रीराम जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया:मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं ने की...

शोहरतगढ़ में श्रीराम जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया:मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं ने की पूजा-अर्चना


शोहरतगढ़। आदर्श नगर पंचायत शोहरतगढ़ स्थित श्रीराम जानकी मंदिर परिसर में भगवान श्रीराम का जन्मोत्सव बड़े ही धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाया गया। मंदिर कमेटी के अध्यक्ष नन्दू गोंड की अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। जन्मोत्सव के अवसर पर मंदिर परिसर को आकर्षक ढंग से सजाया गया था। श्रद्धालुओं ने भजन-कीर्तन किए और भगवान श्रीराम की पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि की कामना की। कार्यक्रम के अंत में प्रसाद वितरण किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में नगरवासी शामिल हुए। इस अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष उमा अग्रवाल ने कहा कि भगवान श्रीराम का जीवन हम सभी के लिए आदर्श है। उन्होंने सभी से आपसी प्रेम और भाईचारे के साथ रहने का संदेश दिया और कहा कि उनके बताए मार्ग पर चलकर समाज में सत्य, मर्यादा और न्याय की स्थापना की जा सकती है। कार्यक्रम में एसडीएम विवेकानंद मिश्रा, नगर पंचायत अध्यक्ष उमा अग्रवाल, अध्यक्ष प्रतिनिधि रवि अग्रवाल, मंदिर कमेटी अध्यक्ष नन्दू गोंड, महामंत्री मनोज कुमार गुप्ता, अनूप कसौधन, किशोरी लाल, रामसेवक गुप्ता, सतीश मित्तल, रिंकू वर्मा, दुर्गेश वर्मा, राजू गोस्वामी, शरदेंदु त्रिपाठी, अशोक दुबे, दिनेश कुमार, राकेश राज, राममिलन चौधरी, सर्वेश खेतान, धर्मेंद्र चौधरी, राजकुमार मोदनवाल, महेश कसौधन, पवन ओझा, महावीर वर्मा, दिलीप वर्मा, शिवपूजन वर्मा, कौशल कौशलेंद्र, संतोष पोद्दार, दिनेंद्र त्रिपाठी, राजेश अग्रहरि, सुनील शर्मा, कृष्ण कुमार अग्रवाल, श्रवण पटवा, रंजीत मित्तल, राजकुमार कसौधन, राजेंद्र कान्दू, वीरेंद्र गौड़, बबलू गोड़, नारायण वर्मा, चंचल मित्तल, दादू त्रिपाठी, सुरेश, मीनाक्षी, अनीता, सपना और श्रीकांति सहित कई गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे। सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए शोहरतगढ़ थाना प्रभारी निरीक्षक नवीन कुमार सिंह अपनी पुलिस टीम के साथ उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments