HomeHealth & Fitnessमहिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, परिवार में मचा कोहराम

महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, परिवार में मचा कोहराम

नोएडा। थाना सेक्टर-63 क्षेत्र के बी- ब्लॉक में स्थित एक फैक्ट्री में काम करने वाली 23 वर्षीय महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। वह फैक्ट्री के अंदर थी, तभी उसके गले में खाने की कोई चीज फंस गई।उसे गंभीर हालत में उपचार के लिए कैलाश अस्पताल में भर्ती करवाया गया था।

थाना प्रभारी अमित काकरान ने बुधवार को बताया कि सलमान की पत्नी लायबा (23) सेक्टर 63 के बी- ब्लॉक में स्थित एक कंपनी में काम करती थी। वह मंगलवार की शाम 5 बजे के करीब कंपनी के अंदर बैठकर कुछ खा रही थी, तभी उसके गले में फंस गयी। गंभीर हालत में उसे उपचार के लिए नोएडा के कैलाश अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

थाना प्रभारी ने बताया की मौत के कारण का पता लगाने के लिए पुलिस शव का पोस्टमार्टम करवा रही है। मृतका मूल रूप से जनपद सहारनपुर की रहने वाली थी। उन्होंने बताया कि उसके परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है। अगर वे इस मामले में कोई शिकायत करेंगे तो पुलिस घटना की रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच करेगी।

 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments