HomeHealth & Fitnessहमीरपुर में टक्कर लगते ही दो डंपर बने आग का गोला, खालासी...

हमीरपुर में टक्कर लगते ही दो डंपर बने आग का गोला, खालासी जिंदा जला

हमीरपुर। उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले में मौरंग लेकर कानपुर जा रहा तेज रफ्तार डंपर सड़क किनारे खड़े डंपर से टकरा गया, जिससे दोनों डंपर आग का गोला बन गये। टक्कर इतनी भयानक थी कि डंपर की केबिन में खलासी फंस गया और देखते ही वह आग की लपटों में जिंदा ही जल गया। सूचना पाते ही पुलिस और दमकल गाड़ी मौके पर पहुंची। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हादसे में डंपर चालक घायल हो गया, जिसे पुलिस ने एम्बुलेंस की मदद से इलाज के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर बुधवार को पोस्टमार्टम कराने की तैयारी की है।

बिंवार थाना क्षेत्र के बांधुर-जलालपुर मार्ग पर एक डंपर खड़ा था। मंगलवार की देर रात करीब ढाई बजे भेड़ी मौरम खदान से एक डंपर बालू लेकर जलालपुर मार्ग से तेज रफ्तार में जा रहा था, तभी सड़क किनारे खड़े डंपर से टकरा गया। टक्कर होते ही दोनों डंपरों में आग लग गई। सूचना पाते ही बिंवार थाने का पुलिस बल मौके पर पहुंचा। दमकल गाड़ी भी आनन-फानन मौके पर पहुंची।

डंपर चालक जहांगीराबाद घाटमपुर कानपुर निवासी नईम पुत्र नदीम घायल हो गया। वहीं चालक का साथी खलासी केबिन में फंसकर आग की लपटों में जिंदा ही जल गया। दमकल गाड़ी ने पुलिस की मदद से किसी तरह आग पर काबू पाया। घायल चालक को इलाज के लिए नजदीक के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। दोनों डंपर भी आग में पूरी तरह से जल गए। पुलिस ने खालासी के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

सीओ आरके पांडेय ने बुधवार को बताया कि डंपर का चालक घायल हुआ है, जिसका इलाज कराया जा रहा है। खालासी की मौत हो गई है। अभी इसकी शिनाख्त नहीं हो पाई है। हादसे के बाद दोनों डंपरों को सड़क से हटवा कर यातायात सामान्य कराया है।

 

 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments