डुमरियागंज तहसील क्षेत्र में सरयू नहर की पटरी पर बनी सड़क मरम्मत के अभाव में जर्जर हो गई है। रेहरा चौराहा से चौराबनगवा तक करीब दो किलोमीटर लंबी यह सड़क अब अपनी पहचान खो रही है, जिससे राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।यह महत्वपूर्ण संपर्क मार्ग एक दर्जन से अधिक गांवों को डुमरियागंज और भरड़िया बाजार से जोड़ता है। रेहरा, बभनी, कंचनपुर, तकियावा, चौराबंगवा, धनखरपुर, बयारा और रंगरेजपुर जैसे गांवों के लोग इस जर्जर मार्ग से आवागमन करने को मजबूर हैं।स्थानीय निवासियों ने सड़क की खराब हालत को लेकर कई बार संबंधित विभाग के अधिकारियों से शिकायत की है। हालांकि, उनकी शिकायतों पर अब तक कोई ध्यान नहीं दिया गया है, जिससे ग्रामीणों में रोष है।क्षेत्र के जय श्री चौधरी, असलम, सताई यादव, रामू, सिकंदर अली, अतवार, मनोज कुमार और सलमान सहित कई ग्रामीणों ने विभाग से जल्द से जल्द इस सड़क की मरम्मत कराने की मांग की है ताकि लोगों को आवागमन में सुविधा मिल सके।
डुमरियागंज में नहर की पटरी पर सड़क जर्जर:मरम्मत के अभाव में राहगीर परेशान
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












