महराजगंज के नौतनवां तहसील सभागार में शनिवार को आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में कुल 187 शिकायतें प्राप्त हुईं। इनमें से 18 मामलों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। डीएम संतोष शर्मा ने फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और संबंधित अधिकारियों को त्वरित व प्रभावी समाधान के निर्देश दिए।शेष 169 मामलों को संबंधित विभागों को सौंप दिया गया है। डीएम ने इन सभी प्रकरणों का जल्द से जल्द समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। समाधान दिवस के दौरान राजस्व विभाग और पुलिस विभाग की टीमें विशेष रूप से मौजूद रहीं। उन्होंने विभिन्न प्रकरणों पर आवश्यक कार्रवाई की और शिकायतों के समाधान में सहयोग किया। डीएम ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि बार-बार सामने आने वाले मामलों का स्थायी समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जाए। इसका उद्देश्य आमजन को अनावश्यक परेशानी से बचाना है।इस अवसर पर जिलाधिकारी संतोष शर्मा ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप जनता की समस्याओं का समयबद्ध और पारदर्शी निस्तारण सुनिश्चित करना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है।
Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP
नौतनवां में संपूर्ण समाधान दिवस पर 18 मामले निपटे:डीएम ने अधिकारियों को तत्काल निस्तारण के निर्देश दिए
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












