Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)श्रावस्ती में बाइक-साइकिल टक्कर:शादी का कार्ड बांटने जा रहे युवक सहित तीन...

श्रावस्ती में बाइक-साइकिल टक्कर:शादी का कार्ड बांटने जा रहे युवक सहित तीन गंभीर घायल


श्रावस्ती जनपद के सोनवा थाना क्षेत्र में शुक्रवार को एक सड़क हादसे में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। रत्नापुर चौराहे पर एक बाइक और साइकिल की आमने-सामने की टक्कर हुई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, लगभग 12 वर्षीय हंसराज (पुत्र चेतराम) साइकिल से बहराइच से अपने घर जा रहा था। इसी दौरान सामने से आ रही तेज रफ्तार बाइक पर मनोज कुमार यादव (पुत्र जंगली प्रसाद, निवासी ओरी पूर्व, थाना भिनगा) और भुलाई यादव (पुत्र ननके प्रसाद, निवासी जमद गांव, थाना नवाबगंज, जिला बहराइच) सवार थे। रत्नापुर चौराहे के पास दोनों वाहनों में जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि तीनों सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत राहत कार्य शुरू किया और एंबुलेंस को सूचना दी। मौके पर पहुंची एंबुलेंस की मदद से सभी घायलों को जिला अस्पताल बहराइच भेजा गया, जहां उनका इलाज जारी है। सूचना मिलते ही सोनवा थाना पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची और दुर्घटना की जांच शुरू कर दी है। पुलिस हादसे के कारणों का पता लगाने में जुटी हुई है। घायलों में से एक मनोज कुमार यादव की शादी आगामी 7 मई को होनी थी। बताया जा रहा है कि वह अपनी शादी के कार्ड बांटने रिश्तेदारी जा रहे थे, तभी यह दुर्घटना हुई।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments