Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)भारत-नेपाल सीमा पर वाहन चेकिंग अभियान:निचलौल पुलिस ने सड़क सुरक्षा, अपराध नियंत्रण...

भारत-नेपाल सीमा पर वाहन चेकिंग अभियान:निचलौल पुलिस ने सड़क सुरक्षा, अपराध नियंत्रण पर दिया जोर


निचलौल थाना क्षेत्र में भारत-नेपाल सीमा पर सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। बहुआर पुलिस चौकी प्रभारी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने शनिवार दोपहर से शाम तक सीमावर्ती क्षेत्र में यह कार्रवाई की। इस दौरान कई बाइक सवारों को रास्ता बदलते देखा गया। बहुआर चौकी प्रभारी मनोज कुमार गुप्ता ने बताया कि यह अभियान सड़क दुर्घटनाओं और अपराधों की रोकथाम के लिए चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी और ऐसे चेकिंग अभियान नियमित रूप से जारी रहेंगे। पुलिस ने सड़क किनारे लावारिस खड़े वाहनों से चोरी की आशंका को देखते हुए भी यह कार्रवाई की। इस दौरान लोगों से अपील की गई कि वे अपने वाहन सुरक्षित स्थान पर पार्क करें और घर से बाहर निकलते समय हेलमेट अवश्य पहनें। इस अभियान में उप निरीक्षक कपिल प्रजापति, हेड कांस्टेबल सरफुद्दीन, शिव प्रताप सिंह और शिवम वर्मा सहित अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे।

Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments