दिल्ली के सफदरजंग इलाके में एक जज की लटकी हुई लाश मिलने से हड़कंप मच गया। पुलिस ने विभिन्न पहलुओं से मामले की जांच शुरू कर दी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मृतक की पहचान अमन कुमार शर्मा के तौर पर हुई है। प्राथमिक जांच के आधार पर पुलिस ने फांसी लगाकर आत्महत्या करने का शक जताया है। पुलिस की एक टीम मामले की जांच में जुटी है।
अधिकारियों के मुताबिक अमन कुमार शर्मा कड़कड़डूमा कोर्ट में तैनात थे। पुलिस का कहना है कि घटना की विभिन्न पहुलओं से जांच की जा रही है। अभी तक कोई गड़बड़ी नहीं मिली है। संबंधित लोगों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं।
यह भी पढ़ें: बंगाल में दोबारा वोटिंग: मगराहाट पश्चिम में 86% और डायमंड हार्बर में 88% मतदान
सरकारी रिकॉर्ड के मुताबिक अमन कुमार शर्मा ने 19 जून 2021 को दिल्ली न्यायिक सेवा ज्वाइन की। इससे पहले पुणे के सिम्बायोसिस लॉ स्कूल से कानून की पढ़ाई की। 2018 में बीए एलएलबी पूरा किया। 18 अक्टूबर 2025 से उन्होंने कड़कड़डूमा कोर्ट स्थित उत्तर-पूर्वी जिले में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के पूर्णकालिक सचिव का पदभार संभाला था।
यह भी पढ़ें: क्रूज हादसा: दिल्ली के प्रदीप ने बचाई कई जान, मगर परिवार के 3 लोगों को खोना पड़ा
अमन कुमार शर्मा ने अपने कार्यकाल में कई आपराधिक और दीवानी मामलों को संभाला और विभिन्न अधिकार क्षेत्रों में न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी और सिविल जज के रूप में कार्य किया।












