HomeHealth & Fitnessप्रेम विवाह के विवाद में हत्या सपा सांसद ने मृतक पीड़ित परिवार...

प्रेम विवाह के विवाद में हत्या सपा सांसद ने मृतक पीड़ित परिवार को सौंपा 2 लाख का चेक

1777713775976
कौशाम्बी।जिले में चर्चित भारत यादव हत्याकांड के बाद समाजवादी पार्टी ने पीड़ित परिवार के प्रति सहानुभूति जताते हुए आर्थिक सहायता प्रदान की है। सपा सांसद पुष्पेंद्र सरोज ने पार्टी कार्यालय में मृतक के परिजनों को बुलाकर 2 लाख रुपये का चेक सौंपा।इस दौरान सांसद ने कहा कि यह सहायता समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की ओर से दी गई है, ताकि कठिन समय में पीड़ित परिवार को कुछ राहत मिल सके। उन्होंने घटना की निंदा करते हुए दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की मांग दोहराई।गौरतलब है कि 19 अप्रैल को करारी थाना क्षेत्र के अड़हरा गांव में प्रेम विवाह के विवाद को लेकर भारत यादव की बेरहमी से हत्या कर दी गई थी। इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई थी। पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
पुलिस जांच में सामने आया था कि मृतक ने वर्ष 2019 में आरोपियों के परिवार की युवती से प्रेम विवाह किया था, जिससे वे सामाजिक रूप से अपमानित महसूस कर रहे थे। इसी रंजिश के चलते आरोपियों ने मौका पाकर कुल्हाड़ी और डंडों से हमला कर भारत यादव की हत्या कर दी थी।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments