HomeHealth & Fitnessहादसे के बीच दिखी इंसानियत: एसपी सिटी अमृत जैन ने घायलों को...

हादसे के बीच दिखी इंसानियत: एसपी सिटी अमृत जैन ने घायलों को खुद पहुंचवाया अस्पताल

मुजफ्फरनगर। पुलिस अधीक्षक नगर अमृत जैन ने शनिवार को सड़क हादसे में घायल हुए लोगों की मदद कर तत्परता का परिचय दिया।जानकारी के अनुसार, 02 मई 2026 को एसपी सिटी अमृत जैन क्षेत्र में भ्रमण कर कानून-व्यवस्था की स्थिति का जायजा ले रहे थे। इसी दौरान देवराना कट के पास एक तेज रफ्तार बाइक सवार की कार से टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए और सड़क पर गिर पड़े।

घटना को देखते ही एसपी सिटी ने तत्काल अपनी गाड़ी रुकवाई और मौके पर पहुंचकर घायलों की स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने मौके पर मौजूद लोगों से जानकारी ली और घायलों को संभालते हुए उन्हें ढांढस बंधाया।

स्थिति की गंभीरता को देखते हुए उन्होंने बिना देरी किए अपने स्कॉर्ट वाहन को मौके पर बुलवाया और घायलों को तुरंत बेगराजपुर मेडिकल कॉलेज भिजवाया, ताकि उन्हें समय पर इलाज मिल सके।पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से घायलों को जल्द चिकित्सा सुविधा उपलब्ध हो सकी। स्थानीय लोगों ने भी इस पहल की सराहना की है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments