HomeHealth & Fitnessजमीन हड़पने की साजिश का खुलासा: अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने वाले...

जमीन हड़पने की साजिश का खुलासा: अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार

लखनऊ। लखनऊ के थाना सुशांत गोल्फ सिटी पुलिस ने एक संगठित गिरोह का पर्दाफाश करते हुए जमीन हड़पने के उद्देश्य से अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार, वादिनी रीता सैनी निवासी मोहारीकला, गोसाईंगंज की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया था। आरोप है कि अभियुक्तों ने सुनियोजित तरीके से उनके पति का अपहरण कर नशीला पदार्थ पिलाया और अचेत अवस्था में अश्लील वीडियो बनाकर उन्हें ब्लैकमेल करने की साजिश रची। आरोपियों का मकसद पीड़ित की जमीन जबरन अपने नाम करवाना था।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस उपायुक्त दक्षिणी के निर्देशन में टीम गठित की गई। जांच के दौरान तकनीकी और मैनुअल साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने सुशांत गोल्फ सिटी स्थित सरयू अपार्टमेंट में दबिश दी, जहां से सुनील शुक्ला और आकांक्षा पाण्डेय को गिरफ्तार कर लिया गया।

पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे “शुभ मंगलम इंफ्रा” नाम से प्रॉपर्टी का काम करते हैं और पीड़ित की जमीन खरीदने का प्रयास कर रहे थे। जमीन न मिलने पर उन्होंने साजिश रचकर पीड़ित को बुलाया, शराब में नशीला पदार्थ मिलाकर पिलाया और बेहोशी की हालत में आपत्तिजनक वीडियो बना लिया। इसके बाद वीडियो के जरिए धमकाकर जमीन हड़पने की योजना बनाई गई थी।

पुलिस ने बताया कि इस साजिश में अन्य आरोपी भी शामिल हैं, जिनकी तलाश जारी है। गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त एक फॉर्च्यूनर कार (UP32PT2575) भी बरामद की गई है।पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उन्हें न्यायालय में पेश करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments