सिसवा निचलौल मुख्य मार्ग से सबया होते हुए रामगढ़वा जाने वाला रास्ता बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है। सड़क पर गहरे गड्ढे होने के कारण ग्रामीणों, राहगीरों और स्कूली छात्र-छात्राओं को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। यह मार्ग सबया से फायर ब्रिगेड होते हुए रामगढ़वा तक जाता है। सड़क पर जगह-जगह गहरे गड्ढे बन गए हैं। बारिश के मौसम में इन गड्ढों में पानी भर जाने से दोपहिया वाहन चालक, विशेषकर बाइक और साइकिल सवार, अक्सर गिरकर घायल हो जाते हैं। स्थानीय ग्रामीण अमित यादव, प्रमोद कुमार, हीरालाल, हरेंद्र, मोहन और शैलेंद्र ने बताया कि इस रास्ते से सैकड़ों छात्र-छात्राएं प्रतिदिन स्कूल आते-जाते हैं। क्षतिग्रस्त सड़क और गड्ढों के कारण वे भी कई बार गिरकर चोटिल हो चुके हैं। ग्रामीणों के अनुसार, सबया से गुरली और रामगढ़वा के बीच का रास्ता सबसे अधिक खराब है। इस खंड में सड़क की स्थिति इतनी दयनीय है कि लोगों को आवागमन में अत्यधिक कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है।
Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP
सबया-रामगढ़वा मुख्य मार्ग क्षतिग्रस्त, आवागमन बाधित:गड्ढों के कारण राहगीर और छात्र-छात्राएं परेशान; दुर्घटनाओं का खतरा
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












