#बस्ती_न्यूज
कलवारी क्षेत्र में हल्की बारिश के बाद ही मुख्य मार्गों पर जलभराव की स्थिति बन गई है। इससे स्थानीय दुकानदारों और राहगीरों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। विशेषकर, राष्ट्रीय राजमार्ग-28 (NH-28) पर कई स्थानों पर पानी जमा होने से यातायात प्रभावित हो रहा है। चमनगंज क्षेत्र के दुकानदार अभिषेक यादव ने बताया कि जलभराव के कारण ग्राहकों की संख्या घट गई है। उन्होंने कहा कि लोग पानी भरे रास्तों से बाजार आने से बचते हैं, जिससे व्यापार पर सीधा असर पड़ रहा है। स्थानीय निवासी अब्दुर रहीम के अनुसार, NH-28 पर हल्की बारिश में भी पानी भर जाना प्रशासनिक लापरवाही को दर्शाता है। एक अन्य दुकानदार सोनू साहू ने बताया कि बारिश में दुकान के सामने पानी जमा होने से ग्राहकों का आना लगभग बंद हो जाता है, जिससे उनकी रोज़ी-रोटी प्रभावित होती है। स्थानीय निवासी परशु यादव ने जल निकासी की ठोस व्यवस्था न होने पर चिंता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि यह समस्या हर साल बनी रहती है, लेकिन इसका कोई स्थायी समाधान नहीं निकाला जाता। प्रमोद यादव ने बताया कि सड़क पर पानी भरने से पैदल चलना भी मुश्किल हो जाता है और लोगों को अक्सर गंदे पानी से होकर गुजरना पड़ता है। राहगीर भालचंद्र यादव ने बताया कि सड़क पर पानी भरने के कारण वाहन चालक अपनी गाड़ियों को उसमें ले जाने से बचते हैं। इससे सभी वाहन एक ही सूखी जगह से निकलने का प्रयास करते हैं, जिससे अक्सर जाम लग जाता है और दुर्घटनाओं की संभावना बढ़ जाती है। उन्होंने यह भी बताया कि कई बार दोपहिया वाहन फिसल जाते हैं, जिससे लोगों को चोट लगने का खतरा बना रहता है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से इस जलभराव की समस्या का जल्द से जल्द स्थायी समाधान निकालने की मांग की है, ताकि व्यापार और यातायात दोनों सुचारू रूप से चल सकें।
#बस्ती न्यूज़ टुडे
हल्की बारिश में NH 28 पर जलभराव:दुकानदारों और राहगीरों को आवागमन में परेशानी, नाराजगी जताई
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












