#बस्ती_न्यूज
कप्तानगंज ब्लॉक क्षेत्र के पोखरा बाजार में रविवार सुबह आई तेज आंधी-बारिश ने एक गरीब परिवार का आशियाना छीन लिया। बलिराम और उनकी पत्नी संगीता का कच्चा मकान ढह गया, जिससे पांच मासूम बच्चों सहित पूरा परिवार खुले आसमान के नीचे रहने को मजबूर हो गया। मकान गिरने से घर का सारा सामान मलबे में दब गया। परिवार में अंशिका (17), अंशु (15), अमन (13), आदित्य (7) और सृष्टि (7) शामिल हैं। राहत की बात यह रही कि हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन बारिश में भीगते बच्चों की हालत देख हर किसी का दिल पसीज गया। वर्तमान में परिवार के पास न छत है, न भोजन और न ही कोई सहारा। ग्रामीण अपने स्तर पर मदद करने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन पीड़ित परिवार को तत्काल सरकारी सहायता की जरूरत है। इस संबंध में ग्राम विकास अधिकारी दृश्य सिंह ने बताया कि बलिराम का नाम प्रधानमंत्री आवास योजना की सूची में पहले से दर्ज है और जल्द ही उन्हें आवास उपलब्ध कराने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी, जिससे परिवार को राहत मिलने की उम्मीद है।
#बस्ती न्यूज़ टुडे
आंधी-बारिश ने छीना आशियाना:पोखरा बाजार में 5 बच्चों संग परिवार बेघर, सरकारी मदद का इंतजार
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












