Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)बारिश में दलदल बना गांव का रास्ता:पिपरा में जलभराव से जनजीवन प्रभावित,...

बारिश में दलदल बना गांव का रास्ता:पिपरा में जलभराव से जनजीवन प्रभावित, ग्रामीणों की गुहार


गिलौला विकासखंड के पिपरा गांव में बारिश के बाद हालात बेहद खराब हो गए हैं। गांव की मुख्य सड़क पर पानी भर जाने और चारों ओर कीचड़ फैलने से ग्रामीणों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थिति यह है कि हल्की बारिश में ही पूरा रास्ता जलभराव और दलदल में तब्दील हो जाता है, जिससे स्कूली बच्चों और राहगीरों के लिए निकलना मुश्किल हो जाता है। कई लोग मजबूरी में जोखिम उठाकर इसी मार्ग से गुजर रहे हैं। स्थानीय ग्रामीण लाले, लल्लन, राकेश और सत्य प्रकाश ने बताया कि समस्या का मुख्य कारण जल निकासी व्यवस्था का ठीक न होना है। नाली सड़क से ऊंची बनी होने के कारण पानी उसमें नहीं जा पाता और सड़क पर ही जमा हो जाता है। यह रास्ता गांव के बीचों-बीच स्थित है और करीब 50 प्रतिशत आबादी इसी मार्ग से रोजाना आवागमन करती है। ऐसे में हर बारिश के बाद स्थिति और भी गंभीर हो जाती है, जिससे दैनिक जीवन और बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द नई सड़क का निर्माण कराया जाए और जल निकासी की उचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, ताकि लोगों को इस समस्या से राहत मिल सके।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments