Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)कोचिंग सेंटर के बाहर से बच्चे की साइकिल चोरी:कप्तानगंज में सीसीटीवी में...

कोचिंग सेंटर के बाहर से बच्चे की साइकिल चोरी:कप्तानगंज में सीसीटीवी में कैद हुई वारदात, पुलिस को नहीं मिली शिकायत

#बस्ती_न्यूज

बस्ती जिले के चिलमा बाजार में एक कोचिंग सेंटर के बाहर से एक बच्चे की साइकिल चोरी हो गई। यह घटना रामराज बालाजी देवी इंटर कॉलेज के सामने स्थित कोचिंग सेंटर के निकट हुई। चोरी का शिकार हुए बच्चे की पहचान रोहित के रूप में हुई है। पूरी वारदात कोचिंग सेंटर के सामने लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। फुटेज में साफ देखा जा सकता है कि एक चोर पैदल चलकर वहां पहुंचता है और बड़े इत्मीनान से खड़ी साइकिल उठाकर ले जाता है। इस दौरान एक मोटरसाइकिल भी वहां से गुजरती हुई दिखाई दे रही है। जानकारी के अनुसार, चोर साइकिल लेकर सैनिया चिलमा बाजार की ओर संजय साइकिल मिस्त्री के पास पहुंचा। उसने साइकिल बेचने का प्रयास किया, लेकिन संजय मिस्त्री ने उसे खरीदने से इनकार कर दिया। इसके बाद चोर दोपहर 12 बजकर 5 मिनट पर साइकिल लेकर मौके से फरार हो गया। इस घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि दिनदहाड़े कोचिंग सेंटर के पास से इस तरह साइकिल चोरी होना क्षेत्र में बढ़ती चोरी की घटनाओं की ओर इशारा करता है। सीसीटीवी फुटेज सामने आने के बाद पुलिस के लिए चोर की पहचान करना आसान हो सकता है। इस संबंध में दुबौलिया थानाध्यक्ष ने बताया कि अभी तक इस मामले में कोई शिकायत प्राप्त नहीं हुई है। उन्होंने आश्वस्त किया कि शिकायत मिलते ही मामले में उचित कार्रवाई की जाएगी।
#बस्ती न्यूज़ टुडे

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments