श्रावस्ती। अपर पुलिस महानिदेशक, गोरखपुर जोन श्री मुथा अशोक जैन द्वारा गोरखपुर जोन के प्रत्येक जनपद के थानो पर क्रियाशील कम्युनिटी पुलिसिंग यूनिट (CPU) के द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्र में की जा रही कार्यवाहियों जिसमे 70 वर्ष से अधिक आयु वाले बुजुर्ग व्यक्तियों से सम्पर्क स्थापित करने, उनकी सूची बनाने व उनका कुशलक्षेम जानने, उनकी समस्याओं के निराकरण हेतु संबंधित विभाग से समन्वय स्थापित करने के साथ ही CPU टीम द्वारा अपना सम्पर्क नम्बर उपलब्ध कराये जाने हेतु एक विशेष अभियान चलाया जा रहा है।जिसके क्रम में पुलिस अधीक्षक राहुल भाटी के निर्देशन में जनपद के समस्त थानों पर नियुक्त कम्यूनिटी पुलिसिंग यूनिट प्रभारी के रूप में दायित्वों का निर्वहन करते हुए जोन स्तर पर चलाये जा रहे कम्युनिटी पुलिसिंग प्रोग्राम के अन्तर्गत 70 वर्ष से अधिक उम्र के बुजुर्गों से सम्पर्क कर उनके साथ संवाद स्थापित करते हुए उनका कुशल क्षेम जाना गया, उनकी समस्याओं के समाधान हेतु संबंधित विभागों से समन्वय स्थापित कर उन्हें अपेक्षित सहयोग प्रदान किया गया इसके संबंध में अपर पुलिस महानिदेशक महोदय गोरखपुर जोन द्वारा समस्त प्रभारियों को उक्त कार्य के निष्पादन में निष्ठा एवं कार्यकुशलता व कार्यों की सराहना करते हुए प्रशस्ति पत्र प्रदान किये गए हैं।पुलिस अधीक्षक द्वारा समस्त थानों के कम्युनिटी पुलिसिंग यूनिट के प्रभारियों को अपर पुलिस महानिदेशक महोदय द्वारा प्रदत्त प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया तथा उनके द्वारा किए गए कार्यों की सराहना की गई।जिसकी आम जन-मानस में काफी प्रशंसा की जा रही है। इससे जनता एवं पुलिस के संबंध मजबूत हुए है।
सम्मानित हुए पुलिस कर्मियों का विवरण
1.उ0नि0 सुभाष भारती थाना कोतवाली भिनगा
2.उ0नि0 सूर्यनाथ सिंह थाना सिरसिया
3.उ0नि0 आनंद मिश्रा थाना मल्हीपुर
4.उ0नि0 फतेह बहादुर यादव थाना हरदत्त नगर गिरन्ट
5.उ0नि0 सुरेंद्रनाथ यादव थाना सोनवा
6.उ0नि0 संतोष यादव थाना इकौना
7.उ0नि0 राम मूरत कुशवाहा थाना नवीन मॉडर्न श्रावस्ती
8.उ0नि0 केशव कुमार दुबे थाना गिलौला
कम्युनिटी पुलिसिंग यूनिट (CPU) के प्रभारियों को अपर पुलिस महानिदेशक महोदय गोरखपुर जोन द्वारा प्रदत्त प्रशस्ति पत्र को पुलिस अधीक्षक द्वारा प्रदान कर सम्मानित किया गया व उनके कार्यों की सराहना की गई
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












