HomeUncategorizedऑपरेशन रक्षा एवं बाल श्रम मुक्त अभियान के तहत थाना एएचटी पुलिस...

ऑपरेशन रक्षा एवं बाल श्रम मुक्त अभियान के तहत थाना एएचटी पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान,

होटल संचालकों को दिए आवश्यक दिशा-निर्प्रवर्तन की कार्यवाही कर 02 बालकों को बाल श्रम से मुक्त कराया गया


श्रावस्ती। पुलिस अधीक्षक राहुल भाटी के निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक चंद्रकेश सिंह के पर्यवेक्षण में जनपद श्रावस्ती में संचालित ऑपरेशन रक्षा एवं बाल श्रम मुक्त अभियान के अंतर्गत थाना एएचटी पुलिस द्वारा व्यापक जनजागरूकता अभियान चलाया गया।इसी क्रम में आपरेशन रक्षा व बाल श्रम मुक्त अभियान के अन्तर्गत थाना ए0एच0टी0 श्रावस्ती से प्रभारी निरीक्षक श्री लाल साहब सिंह व उ0नि0 सतीश कुमार ,आरक्षी अमोल कुमार, म0आ0 अर्चना पाण्डेय,म0आ0 गरिमा सिंह एएचटीयू प्रभारी द्वारा जनपद श्रावस्ती को बाल श्रम मुक्त बनाए जाने के उद्देश्य से विशेष प्रवर्तन एवं जन-जागरूकता अभियान संचालित किया गया। अभियान के प्रथम चरण में पटेल चौराहा से इंडिया पोस्ट ऑफिस, भिनगा तक सघन निरीक्षण एवं प्रवर्तन कार्यवाही की गई। निरीक्षण के दौरान एक 14 वर्ष से अधिक आयु का किशोर कार्यरत पाया गया, जिसके संबंध में अधिनियम के प्रावधानों के अनुरूप आवश्यक वैधानिक कार्यवाही प्रारंभ की गई। वहीं, 14 वर्ष से कम आयु के एक बालक को कार्यरत पाए जाने पर तत्काल बाल श्रम से मुक्त कराते हुए नियमानुसार आवश्यक संरक्षणात्मक कार्यवाही सुनिश्चित की गई। इसके उपरांत पटेल चौराहा से खैरी मोड़ तक विशेष प्रवर्तन अभियान चलाकर विभिन्न दुकानों एवं व्यावसायिक प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया गया। इस दौरान प्रतिष्ठान संचालकों को बाल एवं किशोर श्रम (प्रतिषेध एवं विनियमन) अधिनियम के प्रावधानों से अवगत कराया गया तथा “बाल श्रम कराना दंडनीय अपराध है” विषयक जागरूकता स्टीकर लगाए गए। साथ ही, व्यापारियों एवं आमजन को बाल श्रम के सामाजिक, शैक्षिक एवं कानूनी दुष्परिणामों के संबंध में जागरूक करते हुए बच्चों के शिक्षा एवं संरक्षण के अधिकारों के प्रति संवेदनशील बनाया गया। अभियान के क्रम में खैरी मोड़ स्थित एक प्रतिष्ठान से 14 वर्ष से कम आयु के एक अन्य बालक को भी बाल श्रम से मुक्त कराया गया। इस प्रकार अभियान के दौरान कुल 03 बच्चों का चिन्हांकन किया गया, जिनमें 02 बालकों को बाल श्रम से मुक्त कराकर नियमानुसार बाल कल्याण समिति (सीडब्ल्यूसी) के समक्ष प्रस्तुत किया गया। संबंधित प्रकरणों में अग्रिम विधिक कार्यवाही जारी है। अभियान के दौरान AHT प्रभारी द्वारा सभी सेवायोजकों एवं प्रतिष्ठान संचालकों को भविष्य में किसी भी परिस्थिति में बाल श्रम न कराने के संबंध में सख्त निर्देश दिए गए तथा जनपद श्रावस्ती को बाल श्रम मुक्त बनाने के अभियान में सक्रिय सहभागिता एवं सहयोग प्रदान करने का आह्वान किया गया। उक्त संयुक्त अभियान में पुलिस विभाग, महिला कल्याण विभाग, एसोसिएशन फॉर वॉलंटरी एक्शन (AVA), देहात इंडिया, विज्ञान फाउंडेशन तथा अन्य संबंधित कार्मिकों की सक्रिय सहभागिता रही।श्रावस्ती पुलिस द्वारा महिलाओं एवं बच्चों की सुरक्षा, संरक्षण एवं जनजागरूकता के उद्देश्य से ऐसे अभियान निरंतर संचालित किए जा रहे हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments