#बस्ती_न्यूज
बस्ती में खुद को लॉरेंस बिश्नोई गैंग का सदस्य बताकर पांच लाख रुपये की रंगदारी मांगने और जान से मारने की धमकी देने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। स्वाट/सर्विलांस टीम और हर्रैया थाना पुलिस ने शनिवार दोपहर 12 बजे यह कार्रवाई की। इस दौरान एक बाल अपचारी को भी संरक्षण में लिया गया। पुलिस ने आरोपियों के पास से घटना में इस्तेमाल किया गया एक एंड्रॉयड मोबाइल फोन बरामद किया है। पुलिस अधीक्षक डॉ. यशवीर सिंह के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई अपर पुलिस अधीक्षक श्यामकान्त और क्षेत्राधिकारी हर्रैया स्वर्णिमा सिंह के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार के नेतृत्व में हुई। हर्रैया थाना में दर्ज मुकदमा संख्या 195/2026 की विवेचना के दौरान मुखबिर की सूचना पर बेलाडे शुक्ल मोड़ के पास दो संदिग्धों को रोका गया था। रकम न देने पर जान से मारने की धमकी देते पूछताछ में गिरफ्तार आरोपी की पहचान राधा रमण (25) पुत्र सुरेश कुमार, निवासी ग्राम पठा करका, थाना कुल्दन, जनपद झांसी के रूप में हुई। पुलिस के अनुसार, राधा रमण और बाल अपचारी मोबाइल फोन के जरिए लोगों को कॉल करते थे। वे खुद को लॉरेंस बिश्नोई गैंग का सदस्य बताकर पांच लाख रुपये की रंगदारी मांगते थे और रकम न देने पर जान से मारने की धमकी देते थे। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त ‘नथिंग ए4’ एंड्रॉयड मोबाइल फोन बरामद किया है। गिरफ्तार आरोपी राधा रमण के खिलाफ विधिक कार्रवाई कर उसे न्यायालय भेज दिया गया है। बाल अपचारी को नियमानुसार संरक्षण में लेकर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।
#बस्ती न्यूज़ टुडे
बस्ती में लॉरेंस बिश्नोई गैंग का सदस्य गिरफ्तार:5 लाख की रंगदारी मांगने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












