Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)महराजगंज में युवक ने जहरीला पदार्थ खाया, मौत:धनुआडीह गांव में हुई घटना,...

महराजगंज में युवक ने जहरीला पदार्थ खाया, मौत:धनुआडीह गांव में हुई घटना, मामले की जांच में जुटी पुलिस


महराजगंज जनपद के पुरंदरपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत धनुवाडीह में शनिवार देर रात एक 24 वर्षीय युवक की जहरीला पदार्थ खाने से मृत्यु हो गई। परिजन उसे आनन-फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बनकटी ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान नारायण हरिजन के पुत्र भीमसेन हरिजन के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि भीमसेन किसी बात से नाराज होकर घर में रखा जहरीला पदार्थ खा लिया था। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सकों ने घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए महराजगंज भेज दिया। इस संबंध में पूछे जाने पर प्रभारी निरीक्षक पुरंदरपुर मनोज कुमार राय ने बताया कि युवक ने जहर खाया था, जिससे उसकी मौत हुई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments