सिद्धार्थनगर जिले के इटवा थाना क्षेत्र के शाहपुर इलाके में रविवार की रात एक अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक हिरण की दर्दनाक मौत हो गई। यह घटना राप्ती नदी तट के पास डुमरियागंज–इटवा मार्ग पर हुई। स्थानीय लोगों ने सड़क किनारे एक हिरण को गंभीर रूप से घायल अवस्था में देखा। जांच करने पर पता चला कि किसी तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी थी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोग मौके पर जमा हो गए। स्थानीय नागरिकों ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस और वन विभाग को दी। सूचना मिलने पर शाहपुर चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। वन विभाग की टीम को भी घटना से अवगत कराया गया, ताकि आगे की कार्रवाई की जा सके। अनिल, राजू, गणेश, दिनेश ने बताया कि यह मार्ग अक्सर तेज रफ्तार वाहनों के कारण दुर्घटनाओं का केंद्र बना रहता है। राप्ती नदी के किनारे होने के कारण इस क्षेत्र में वन्यजीवों की आवाजाही भी अधिक रहती है, जिससे ऐसे हादसों की आशंका बनी रहती है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से इस मार्ग पर गति नियंत्रण और चेतावनी संकेत लगाने की मांग की है, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके। वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर हिरण के शव को अपने कब्जे में ले लिया है और आगे की वैधानिक प्रक्रिया शुरू कर दी है। पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश में जुट गई है। इटवा थाना प्रभारी ने बताया कि उन्हें मामले की जानकारी है और पुलिस छानबीन कर रही है।
अज्ञात वाहन की चपेट में आने से हिरण की मौत:सिद्धार्थनगर के शाहपुर में हादसा, वन विभाग जांच में जुटा
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












