#बस्ती_न्यूज
बस्ती के सल्टौआ गोपालपुर में एक बार फिर मौसम ने अचानक करवट ले ली। बे-मौसम बारिश और तेज आंधी-तूफान ने शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित कर दिया। तेज हवाओं और बारिश के चलते कई जगहों पर हालात बिगड़ गए। खासकर इस समय चल रहे शादी-विवाह के कार्यक्रमों पर इसका बड़ा असर देखने को मिला। कई स्थानों पर टेंट उखड़ गए, सजावट को नुकसान पहुंचा और समारोह बाधित हो गए, जिससे लोगों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा। स्थानीय लोगों का कहना है कि अचानक बदले मौसम ने उनकी तैयारियों पर पानी फेर दिया। वहीं प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए है और आवश्यक कदम उठाने की बात कही जा रही है।
#बस्ती न्यूज़ टुडे
बे-मौसम बारिश और आंधी से जनजीवन अस्त-व्यस्त:सल्टौआ गोपालपुर में शादी समारोहों पर पड़ा असर, इधर-उधर भागते नजर आए मेहमान
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












