सिद्धार्थनगर के शोहरतगढ़-चेतिया मार्ग पर नकथर गांव के पास एक पिकअप वाहन की टक्कर से 18 वर्षीय किशोर नीरज गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना शनिवार शाम को हुई जब नीरज सड़क किनारे बकरियां चरा रहा था। उसे तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शोहरतगढ़ में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है। नकथर गांव निवासी नीरज पुत्र ओमप्रकाश शनिवार शाम को अपने गांव के पास सड़क किनारे बकरियां चरा रहा था। इसी दौरान पकड़ी बाजार की तरफ से शोहरतगढ़ जा रहे एक पिकअप वाहन ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर के बाद नीरज सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटना के बाद पिकअप चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया। घटना स्थल पर बड़ी संख्या में ग्रामीण इकट्ठा हो गए। घायल नीरज के भाई धीरज और मां सहित परिवार के अन्य सदस्य भी मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों और परिजनों की मदद से नीरज को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शोहरतगढ़ पहुंचाया गया। इस संबंध में शोहरतगढ़ थाना प्रभारी निरीक्षक नवीन कुमार सिंह ने बताया कि अभी तक घटना को लेकर कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
शोहरतगढ़ में किशोर को वाहन ने मारी टक्कर:बकरी चराते समय गंभीर रूप से घायल, अस्पताल में भर्ती
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












