श्रावस्ती जनपद के इकौना थाना क्षेत्र अंतर्गत इकौना-भिनगा मार्ग पर शनिवार रात एक ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर पलट गया। इस दुर्घटना में चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। नवीन मॉडर्न थाना क्षेत्र के बसंत पुरवा निवासी राज बाबू शनिवार रात अपने ई-रिक्शा पर सामान लेकर घर जा रहे थे। इकौना-भिनगा मार्ग पर साईं बाबा मंदिर के सामने पहुंचते ही उनका ई-रिक्शा अचानक अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया। हादसे के बाद आसपास मौजूद लोगों और परिजनों ने तत्काल राज बाबू को निजी वाहन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र इकौना पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने उनका उपचार शुरू किया। दुर्घटना के कारण कुछ समय के लिए मार्ग पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
ई-रिक्शा पलटा, चालक गंभीर घायल:श्रावस्ती के इकौना में साईं बाबा मंदिर के सामने हादसा
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












