महराजगंज के जिला अस्पताल में बदलते मौसम का असर लोगों के स्वास्थ्य पर दिख रहा है। सर्दी, खांसी, बुखार, वायरल संक्रमण और पेट संबंधी बीमारियों से पीड़ित मरीजों की संख्या में लगातार वृद्धि हो रही है। ओपीडी में प्रतिदिन बड़ी संख्या में मरीज उपचार के लिए पहुंच रहे हैं। बच्चे और बुजुर्ग में अधिक प्रभावित जिला अस्पताल के चिकित्सक डॉ. अनस ने बताया कि मौसम में अचानक बदलाव, दिन में गर्मी और सुबह-शाम ठंड के कारण लोग तेजी से बीमार पड़ रहे हैं। उन्होंने बताया कि बच्चे और बुजुर्ग विशेष रूप से अधिक प्रभावित हो रहे हैं। डॉ. अनस के अनुसार, इस समय सावधानी बरतना बेहद आवश्यक है। पर्याप्त मात्रा में पानी पीने की सलाह डॉ. अनस ने लोगों को साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखने की सलाह दी है। उन्होंने बाहर का खाना कम खाने, पर्याप्त मात्रा में पानी पीने और सुबह-शाम हल्की ठंड से बचाव के लिए हल्के गर्म कपड़े पहनने को कहा। भीड़भाड़ वाले स्थानों पर मास्क का प्रयोग करने की भी सलाह दी गई है। डॉ. अनस ने चेतावनी दी कि किसी भी प्रकार के लक्षण दिखाई देने पर स्वयं दवा लेने से बचें। उन्होंने तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र या अस्पताल में चिकित्सक से परामर्श लेने की अपील की, ताकि समय रहते उचित उपचार मिल सके।
Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP
महराजगंज में बदलते मौसम से बढ़ी मरीजों की संख्या:जिला चिकित्सक ने साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखने की सलाह दी
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












