पनियरा के भवानीपुर नहर चौराहा पर अज्ञात चोरों ने एक स्कॉर्पियो गाड़ी का लॉक तोड़कर चोरी का प्रयास किया। चोर गाड़ी को स्टार्ट नहीं कर पाए, जिसके बाद उसे क्षतिग्रस्त कर कुछ सामान लेकर फरार हो गए। यह घटना सोमवार रात को हुई। नरकटहा निवासी अनिल प्रजापति रात करीब 10 बजे कुआचाप से लौटकर भवानीपुर नहर चौराहा स्थित अपने एक रिश्तेदार के घर के बाहर अपनी स्कॉर्पियो खड़ी करके सो गए थे। देर रात करीब 12 बजे से सुबह 4 बजे के बीच अज्ञात बदमाशों ने गाड़ी का लॉक तोड़ दिया और उसे लगभग 100 मीटर दूर ले गए। बताया जा रहा है कि चोर गाड़ी को स्टार्ट करने में असफल रहे, जिसके कारण वे उसे वहीं छोड़कर भाग गए। इस दौरान उन्होंने गाड़ी को बुरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया। चोर गाड़ी में रखे कुछ जरूरी कागजात और म्यूजिक सिस्टम भी तोड़कर अपने साथ ले गए। सुबह घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर हड़कंप मच गया। सूचना पाकर पनियरा पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। पनियरा थाना अध्यक्ष राघवेंद्र सिंह ने बताया कि यह मामला उनके संज्ञान में है और इसकी जांच की जा रही है। उन्होंने आश्वस्त किया कि पीड़ित की तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP
भवानीपुर में स्कॉर्पियो चोरी का प्रयास:खड़ी गाड़ी 100 मीटर दूर क्षतिग्रस्त मिली, जांच शुरू
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












