महराजगंज के कोल्हुई थाना में तैनात दरोगा सत्यप्रकाश त्रिपाठी ने चलती बाइक पर एक युवक को थप्पड़ मारा है। मंगलवार शाम घटना की वीडियो सामने आया है। वीडियो में युवक बिना हेलमेट पहने बाइक चलाते हुए दिख रहा है। पुलिस टीम ने उसे रोकने का इशारा किया, लेकिन वह नहीं रुका। इसके बाद दरोगा ने दौड़कर चलती बाइक पर ही युवक को थप्पड़ मार दिया। मामला लोटन तिराहे पर वाहन चेकिंग के दौरान की है। देखिए 2 तस्वीरें… जानिए पूरा मामला… दरअसल, मंगलवार शाम को दरोगा सत्यप्रकाश त्रिपाठी लोटन तिराहे पर पुलिस टीम के साथ वाहन चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान वहां से एक युवक बिना हेलमेट के बाइक पर सवार होकर निकल रहा था। वहां मौजूद पुलिसकर्मियों ने बाइक सवार को रुकने के लिए कहा, लेकिन वह बाइक को आगे बढ़ा दिया। इसी दौरान कोल्हुई थाना में तैनात दरोगा ने दौड़कर बाइक सवार के कंधे पर एक थप्पड़ मारा। हालांकि, बाइक सवार आगे निकल गया। इस घटना का वीडियो वहां पर खड़े किसी व्यक्ति ने कैद कर लिया। इसके बाद उसे सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया। सीओ फरेंदा अनिरुद्ध कुमार ने बताया- मुझे इस तरह की कोई जानकारी नहीं है। जांच कराकर दोषी पाए जाने पर कार्रवाई की जाएगी। ———————– यह खबर भी पढ़ें… महिला का युवक के गले पर चाकू रखने का वीडियो महराजगंज में एक महिला ने एक युवक के गले पर धारदार चाकू लगा। मंगलवार शाम करीब 6 बजे घटना की वीडियो सामने आया है। पढ़िए पूरी खबर…
Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP
दरोगा ने चलती बाइक सवार को थप्पड़ मारा, VIDEO:महराजगंज के लोटन चौराहे पर वाहन चेकिंग कर रहे थे; CO बोले- मुझे जानकारी नहीं
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












