महराजगंज में एक महिला ने एक युवक के गले पर धारदार चाकू लगा। मंगलवार शाम करीब 6 बजे घटना की वीडियो सामने आया है। वीडियो में महिला युवक के बात करती हुई दिखाई दे रही है। इसके बाद वह अपने बैग से धारदार चाकू निकालकर उसके गले पर रखती है। हालांकि, उस दौरान युवक मुस्कुराता हुआ दिखाई देता है। मामला कोल्हुई थाना क्षेत्र का है। पुलिस महिला की तलाश में जुटी है। 4 मई को भी महिला हाईवोल्टेज ड्रामा कर चुकी है बताया जा रहा है कि यह महिला दो दिनों से कस्बे में उत्पात मचा रही है। सोमवार शाम करीब 6 बजे इसी महिला के हंगामे के कारण गोरखपुर-सोनौली राष्ट्रीय राजमार्ग लगभग आधे घंटे तक बाधित रहा था। उस दौरान महिला कभी बसों के आगे आ रही थी तो कभी वाहनों पर चढ़कर हंगामा कर रही थी। हंगामे की 2 तस्वीरें… पुलिस ने परिजनों को सौंपा था इस दौरान चौराहे पर सैकड़ों की भीड़ जमा हो गई थी, कई लोग अपने मोबाइल फोन से वीडियो बना रहे थे। सूचना मिलने पर कोल्हुई पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिसकर्मियों ने महिला को समझा-बुझाकर थाने ले जाकर उसके परिजनों का पता लगाया और उन्हें सौंप दिया था। थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार सिंह ने बताया कि महिला अजीब व्यवहार कर रही थी। जांच में वह पुरंदरपुर की निवासी और मानसिक रूप से विक्षिप्त पाई गई थी।
Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP
महिला का युवक के गले पर चाकू रखने का वीडियो:महराजगंज में एक दिन पहले 30 मिनट तक की थी हाई वोल्टेज ड्रामा, पुलिस तलाश में
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












