Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)पूर्व उप निदेशक सूचना डॉ. दशरथ प्रसाद यादव सम्मानित:कार्यक्रम लखनऊ के सूचना...

पूर्व उप निदेशक सूचना डॉ. दशरथ प्रसाद यादव सम्मानित:कार्यक्रम लखनऊ के सूचना भवन में आयोजित, बस्ती में साहित्यकारों ने प्रसन्नता व्यक्त की

#बस्ती_न्यूज

रिटायर्ड इन्फॉर्मेशन जर्नलिस्ट वेलफेयर एसोसिएशन ने लखनऊ में पूर्व सूचना निदेशकों और सूचना सेवा संवर्ग के सेवानिवृत्त वरिष्ठ अधिकारियों को सम्मानित किया। यह कार्यक्रम स्व. अशोक प्रियदर्शी और स्व. उमेश कुमार सिंह चौहान की स्मृति में सूचना भवन में आयोजित किया गया। इस सम्मान समारोह में न्यायमूर्ति राघवेन्द्र कुमार द्वारा कुल 11 सेवानिवृत्त अधिकारियों को सम्मानित किया गया। इनमें बस्ती के पूर्व उप निदेशक सूचना डॉ. दशरथ प्रसाद यादव भी शामिल थे। डॉ. दशरथ प्रसाद यादव के सम्मानित होने पर साहित्यकारों, पत्रकारों और शुभचिंतकों ने प्रसन्नता व्यक्त की है। प्रसन्नता व्यक्त करने वालों में जगदीश लाल श्रीवास्तव, डॉ. एसपी मणि त्रिपाठी, डॉ. राम प्रताप यादव, राकेश श्रीवास्तव, दयानन्द पाण्डेय, राजेन्द्रनाथ तिवारी, हरीश पाल, प्रदीप चन्द्र पाण्डेय, संदीप गोयल, विनोद कुमार उपाध्याय, तिरूपति हरि लाल, अब्दुल वहीद, गौरीशंकर, नन्दलाल, शिवशंकर लाल श्रीवास्तव, डॉ. अजीत प्रताप, जगन्नाथ, अवनीश, लक्ष्मण यादव, लल्लन यादव, केके तिवारी, पवन कुमार श्रीवास्तव, रजनीश वैद्यनाथ, सर्वेश कुमार यादव और मनोज कुमार यादव प्रमुख हैं।
#बस्ती न्यूज़ टुडे

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments